Gujarat Titans Star Players TATA IPL 2022 Final Match : गुजरात को इन खिलाड़ियों ने IPL में पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया, टीम के पास बेस्ट बॉलिंग लाइन-अप, Tata IPL 2022 का विजेता गुजरात बना.

IPL 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया. इस सीजन गुजरात की टीम शानदार फॉर्म में रही है. टीम ने कुल 16 मैचों में से 12 मैचों में जीत हासिल की. सीजन की शुरुआत में किसी भी क्रिकेट पंडित ने नहीं सोचा था कि गुजरात की टीम खिताब जीतेगी. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी काफी समय से क्रिकेट से दूर रहे थे. IPL TATA 2022 Final Match
ऐसे में उनकी फॉर्म पर भी सस्पेंस था. हालांकि, उन्होंने सभी आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार कप्तानी की और खुद भी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को खिताब जिताया. गुजरात के लिए इस सीजन खास बात यह रही है कि टीम को हर मैच में कोई न कोई नया हीरो मिला है, जिसने अपने दम पर टीम को मैच जिताया.
कभी डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मैच फिनिश किया तो कभी राशिद ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से कमाल दिखाया. मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में विकेट लेकर विपक्षी टीम को परेशान किया तो ऋद्धिमान साहा ने पावरप्ले में रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस सीजन गुजरात के लिए हीरो रहे हैं.
TATA आईपीएल 2022 Final Winner Team
TATA IPL 2022 का फाइनल विनर गुजरात रही. गुजरात टाइटंस ने सभी टीमो को पीछे छोड़ आईपीएल की final ट्राफी अपने नाम कर ली. TATA 2022 IPL Final Match
टाटा आईपीएल फाइनल प्राइज
अवॉर्ड(Award) | प्राइज मनी (RS) |
किसे मिला अवॉर्ड |
परफॉर्मेंस |
पर्पल कैप जीतने वाले को | 10 लाख | युजवेंद्र चहल | 27 विकेट |
ऑरेंज कैप जीतने वाले को | 10 लाख | जोस बटलर | 863 रन |
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | टाटा पंच कार | दिनेश कार्तिक | 183.33 |
क्रैक इट सीक्सेज ऑफ द सीजन | 10 लाख | जोस बटलर | 45 छक्के |
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख | जोस बटलर | पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की |
मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख | जोस बटलर | सबसे ज्यादा फैंटेसी प्वाइंट दिलाए |
गेम चेंजर ऑफ द सीजन | 10 लाख | जोस बटलर | अपने दम पर कई मैच पलटे |
इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख | उमरान मलिक | 22 विकेट |
फास्टेस्ट डिलिवरी ऑफ द सीजन | 10 लाख | लोकी फर्ग्यूसन | 157.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद की |
ऑन-द-गो 4s ऑफ द सीजन | 10 लाख | जोस बटलर | 83 चौके |
फेयर प्ले अवॉर्ड | —- | गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स | —- |
कैच ऑफ द सीजन | 10 लाख | एविन लुईस | रिंकू सिंह का कैच लपका |
बल्लेबाजी में गुजरात के इन पांच खिलाड़ियों का दबदबा
1. हार्दिक पांड्या(India)
2. डेविड मिलर(South Africa)
3. शुभमन गिल(India)
4. ऋद्धिमान साहा(India)
5. राहुल तेवतिया(India)
राहुल तेवतिया को इस सीजन गुजरात के टॉप ऑर्डर के शानदार प्रदर्शन करने की वजह से ज्यादा देर मैदान पर रहने का मौका नहीं मिला, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने टीम को जीत दिलाई. चाहे वह आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर मैच जिताने वाली पारी हो या आखिरी ओवर में 16-17 रन बनाने हो, तेवतिया ने साबित किया कि उनमें बड़े-बड़े हिट लगाने की क्षमता है. इस सीजन तेवतिया ने अब तक 16 मैचों की 12 पारियों में 31 की औसत और 147.61 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए हैं. Fina Match TATA IPL 2022
गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा
1. मोहम्मद शमी(India)
2. राशिद खान(Afghanistan)
3. लोकी फर्ग्यूसन(New Zealand)
4. यश दयाल(India)
5. हार्दिक पांड्या(India)
आईपीएल के बारे में जाने (इंडियन प्रीमियर लीग Match) –
यह एक टी 20 मैच है . इस लीग को प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है. इस लीग में भारत सहित अन्य देशों की प्लेयर भी भाग लेते है. IPL की क्रिकेट टीमें भारतीय शहरों या राज्यों को रिप्रेजेंट करती हैं. इन टीमों में ही पूरी लीग के मैच होते है. जो टीम लगातार जीत दर्ज करती रहती है वह अंत में फ़ाइनल तक पहुंच जाती है.

फ़ाइनल में टीम को पहुंचने के लिए उसका स्कोर कार्ड सबसे अधिक होना चाहिए. जो टीम फ़ाइनल में जीत दर्ज करती है उसे ही आईपीएल का विजेता घोषित किया जाता है,
IPL का फुल फॉर्म
आपीएल का फुल फॉर्म “इंडियन प्रीमियर लीग” है | शुद्ध हिंदी में आपीएल को “भारतीय प्रधान संघ” कहा जाता है | आपीएल के आयोजन के लिए बीसीसीआई (BCCI) से अनुमति लेनी आवश्यक होती है |
Leave a Reply