भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बना अमेरिका, चीन हुआ पीछे

चीन के साथ भारत के तनावपूर्ण संबंध से दुनिया अवगत है। इस क्रम में चीन को पीछे करते हुए अब भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर अमेरिका बन गया है

यह साल 2021-22 के डेटा से सामने आया है। इससे पहले चीन ही भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर था। इससे यह साफ है कि अमेरिका के साथ भारत के मजबूत आर्थिक संबंधों को दर्शाता है।

द्विपक्षीय व्यापार में बढ़त का ट्रेंड जारी रहेगा दोनों देश अपने आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने में जुटे हैं।

वित्त मंत्रालय के अनुसार साल 2021-22 में अमेरिका और भारत के बीच 119.42 अरब डालर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ जो 2020-21 में 80.51 अरब डालर था।

अमेरिका का निर्यात 2021-22 में बढ़कर 76.11 अरब डालर हो गया। बता दें कि यह 2020-21 में 51.62 अरब डालर था

भारत एक ट्रस्टेड ट्रेडिंग पार्टनर के रूप में उभर रहा है और ग्लोबल कंपनियां अपनी सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम कर रही हैं