'समुद्री राक्षस' थे व्हेल के पूर्वज... मिली 3 करोड़ साल पुरानी खोपड़ी, 40 फीट लंबा था खूंखार शिकारी

माना जा रहा है कि करोड़ों साल पहले यह जानवर समुद्र का सबसे खतरनाक शिकरी था,

जो करीब 12 मीटर (39 फीट) लंबा या चार मंजिला इमारत जितना ऊंचा था।

पुरातत्वविदों ने एक क्रूर 'समुद्री शिकारी' की खोपड़ी का पता लगाया है। यह आधुनिक समय की व्हेल का एक पूर्वज है,

बेहद अच्छी तरह संरक्षित खोपड़ी करीब 36 मिलियन यानी 3 करोड़ 60 लाख साल पुरानी है

जिसे पिछले साल पेरू के दक्षिणी ओकुकाजे रेगिस्तान से खोजा गया था।

पेरू की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सैन मार्कोस में जीवाश्म विज्ञानी रोडोल्फो सालास ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खोपड़ी में लंबे और नुकीले दांत भी लगे हुए थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि प्राचीन स्तनपायी एक बेसिलोसॉरस था,

जो जलीय सिटासियन परिवार का हिस्सा है जिसके समकालीन वंशजों में व्हेल, डॉल्फ़िन और पोरपोइज़ शामिल हैं।

हालांकि जानवर एक सरीसृप नहीं था लेकिन अपने लंबे शरीर की वजह से यह चलते वक्त किसी सांप की तरह लगता था।

सालास ने कहा कि जब यह जानवर भूखा होता होगा तो यह भयानक तबाही मचाता होगा।

Hindifact920.com